जब कभी ज्यादा काम करने के बाद उंगलिया दर्द होने लगती है तो हम में से कई लोग उंगुलियों को आराम देने के लिए उन्हें चटक देते है। उंगलियों को फोड़ना या चटकाना सेहत के लिए ठीक नहीं है। डॉक्टरों का मानना है कि हाथ या पैर की उंगलियां चटकाने से हडि्डयों पर बुरा असर पड़ता है। इससे काम करने की क्षमता कम होती है। इस आदत को छोड़ देना चाहिए।
क्या होता है उंगुली चटकाने से? – उंगलियों के जोड़ और घुटने और कोहनी के जोड़ों में एक खास लिक्विड होता है। जो हड्डियों को जोड़ने का काम करता है। इसका नाम होता है synovial fluid। ये लिक्विड हमारी हडि्डयों के जोड़ों में ग्रीस का काम करता है। साथ ही हडि्डयों को एक दूसरे से रगड़ खाने से रोकता है। ठीक वैसे ही जैसे गाड़ियों में ग्रीस डाला जाता है। उस लिक्विड में मौजूद गैस जैसे कार्बन डाई ऑक्साइड नई जगह बनाती है। इससे वहां बुलबुले बन जाते हैं। अब जब हम हड्डी चटकाते हैं तो वही बुलबुले फूट जाते हैं। तभी कुट-कुट की आवाज़ आती है। यही होता है उंगली फोड़ने पर। स्वास्थ संबंधित अधिक जानकारी के लिए हमसे संपर्क करें
ये आदत आपकी हड्डियों को बना देती है कमज़ोर, आज ही छोड़ें…

Add Comment